तुर्की : इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

इस्तांबुल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्की के इस्तांबुल में आठ मंजिला इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

इस्तांबुल के गवर्नर अली येर्लिकाया ने करताल जिले में घटनास्थल पर कहा, “इस घटना में जान गंवाने वाले हमारे नागरिकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है जबकि 13 लोग घायल हैं।”

इसके बाद गर्वनर ने बताया कि मलबे के अंदर से चार शवों के बरामद होने के बाद 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले पांच वर्षीय बच्ची को घटना के 19 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया था जिसके बाद घायलों की संख्या 13 हो गई।

गर्वनर ने घटनास्थल पर कहा कि सर्जरी के बाद लड़की की हालत बेहतर हो रही है।

उन्होंने कहा, “बचान अभियान में लगे हमारे दोस्तों की सुरक्षा भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493