तुर्की, इराक में 49 विद्रोही मारे गए

अंकारा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की और इराक में सैन्य अभियान के दौरान प्रतिबंधित कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 49 विद्रोही मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, तुर्की सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार को तुर्की के लाइस कस्बे में हवाई हमलों के दौरान पीकेके के 14 सदस्य और इराक के मेटीना और जैप इलाकों में रविवार को पीकेके 35 सदस्य मारे गए।

बयान में कहा गया कि विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों और घरों को भी सैन्य अभियानों के दौरान नष्ट किया गया।

तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री सेलामी अल्टिनोक ने कहा कि एक नवम्बर को होने वाले चुनाव के दौरान 2,55,000 पुलिस अधिकारियों और 1,30,000 सैनिकों को तैनात किया जाएगा।

पीकेके को तुर्की सहित अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493