तुर्की के ऊपर पर्यवेक्षण उड़ान भरेंगे रूसी निरीक्षक

रूसी रक्षा मंत्रालय के परमाणु जोखिम न्यूनीकरण केंद्र के प्रमुख सर्गेई रिजकोव ने सोमवार को कहा कि इन उड़ानों के लिए रूसी विमान एएन-30बी का इस्तेमाल किया जाएगा।

रिजकोव ने कहा कि निरीक्षक एक सहमति मार्ग पर उड़ान भरेंगे और विमान पर सवार तुर्की विशेषज्ञ संधि प्रावधानों के अनुपालन और निगरानी उपकरण की संचालन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

ये पर्यवेक्षण उड़ानें अंतर्राष्ट्रीय मुक्ताकाश संधि के तहत शीत युद्ध के बाद यूरोप में विश्वास बहाली के उपायों का हिस्सा हैं। इस संधि में फिलहाल रूस और नाटो सदस्यों सहित 34 देश पक्षकार हैं।

इस संधि पर मार्च 1992 में हस्ताक्षर हुआ था और यह 2002 के प्रारंभ में प्रभाव में आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493