तुर्की के जहाज के चालक दल के छह सदस्य अगवा

अंकारा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। समुद्री डाकुओं के एक दल ने तुर्की के एक तेल के जहाज पर हमला कर जहाज के कप्तान समेत चालक दल के 6 सदस्यों का अपहरण कर लिया है।

तुर्की के टीवी चैनल एनटीवी की सोमवार की रपट के मुताबिक, यह जहाज नाइजीरियाई समुद्री सीमा से गुजर रहा था। अभी तक डाकुओं की पहचान और अपहरण के पीछे के उनके इरादों के बारे में पता नहीं चला है।

यह मालवाहक तेल टैंकर जहाज तुर्की की शिपिंग कंपनी कापटानोग्लू का है। एफे न्यूज ने न्यूज चैनल के हवाले से यह जानकारी दी है।

इंटरनेशनल मरीन टाइम के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक यह जहाज गाबोन से आ रहा था और नाइजीरिया पहुंचने से पहले पिछले गुरुवार को आइवरी कोस्ट के आबिदजान में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493