तुर्की के नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की प्रतिबद्धता जताई

अंकारा, 8 जून (आईएएनएस)। तुर्की के नेताओं ने इस्तांबुल में मंगलवार को हुए बम विस्फोटों की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरिम ने एक बयान में कहा, “तुर्की आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में कभी कोई रियायत नहीं देगा।”

उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को रमजान के पवित्र महीने की शुरूआत में निशाना बनाया गया। यह एक अमानवीय कृत्य है।

इस्तांबुल के फातिह जिले में मंगलवार सुबह 8:15 बजे पुलिस शटल बस के पास विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट हो गया था। पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमले में सात पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गई। इस विस्फोट में 36 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

तुर्की के उप प्रधानमंत्री तुग्रुल तुरकेस ने कहा, “हम अपना संघर्ष आतंकी घटनाओं के अंत तक जारी रखेंगे।”

मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के नेता कमाल किलिसडारोग्लू ने कहा कि मौजूदा सरकार की लापरवाहियों के बावजूद तुर्की की राष्ट्रीय एकजुटता आतंकवाद को हराने में कामयाब होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493