तुर्की के राष्ट्रपति ने टिलरसन से मुलाकात की

अंकारा, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगान ने अंकारा में राष्ट्रपति भवन के परिसर में अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से मुलाकात की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह बैठक स्थानीय समयानुसार गुरुवार को शाम 7.40 बजे शुरू हुई।

टिलरसन शुक्रवार को तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू से द्विपक्षीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी बात कर सकते हैं।

तुर्की ने अमेरिका से कहा है कि वह पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) का सहयोग नहीं करे।

टिलरसन पांच देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव के तहत तुर्की में थे।

वह इससे पहले मिस्र, कुवैत, जॉर्डन और लेबनान की यात्रा कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493