तुर्की के राष्ट्रपति ने रूसी राजदूत की हत्या की निंदा की

अंकारा, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तईप एर्दोगन ने अंकारा में सोमवार को रूसी राजदूत की हत्या की ²ढ़ता से निंदा करते हुए इस कृत्य को तुर्की-रूस संबंधों को बर्बाद करने के उद्देश्य के रूप में एक ‘उकसावा’ करार दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एर्दोगन ने एक टेलीविजन संदेश में कहा, “इस क्षेत्र के लिए तुर्की-रूस संबंध महत्वपूर्ण हैं और जिसका इन संबंधों को नुकसान पहुंचाने का इरादा है वह अपने अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं करने वाला है।”

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की थी, जिन्होंने इस मामले की जांच के लिए रूसी सुरक्षा अधिकारियों को तुर्की भेजने की पेशकश की है।

तुर्की के विदेश मंत्री मेललुत कावूसोग्लू की मंगलवार को मास्को में अपने रूसी और ईरानी समकक्षों के साथ सीरिया को लेकर वार्ता की संभावना है।

तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लोव की सोमवार को काले रंग का सूट पहने एक बंदूकधारी ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह अंकारा में ‘रशिया थ्रू तुर्क आइस’ नामक एक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

तुर्की के सुरक्षा सूत्रों ने बताया बंदूकधारी “अलेप्पो को मत भूलो, सीरिया को मत भूलो चिल्ला रहा था। जब हमारे भाई इतने समय से सुरक्षित नहीं है तो तुम्हें सुरक्षा का आनंद नहीं उठाना चाहिए। जो भी इस अत्याचार में शामिल रहे हैं वह एक-एक कर इसका भुगतान करेंगे। मुझे केवल मौत ही यहां से दूर ले जा सकती है।”

तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोयुलू के अनुसार, हमलावर को घटनास्थल पर मार गिराया गया है। उसकी पहचान 22 वर्षीय तुर्की पुलिस अधिकारी मेवलुत मर्त अलटिनतास के रूप में हुई है।

उसने अंकारा में दंगा रोधी पुलिस में सेवाएं दी हैं।

इस हमले में घायल तीन अन्य लोगों को अंकारा के गुवेन अस्पताल ले जाया गया है।

इस हमले की तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493