तुर्की : तख्तापलट मामले में 12800 पुलिस अधिकारी निलंबित होंगे

अंकारा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की जुलाई में हुए तख्तापलट के असफल प्रयास के आरोपी उपदेशक फेतुल्ला गुलेन से जुड़े 12,801 पुलिस अधिकारियों के निलंबन पर विचार कर रहा है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, सुरक्षा महानिदेशालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि निलंबन के लिए सूचीबद्ध लोगों में से 2,523 पुलिस प्रमुख हैं।

सुरक्षा महानिदेशालय हर पुलिस अधिकारी की जांच करेगा और अगर गुलेन के साथ उनके संबंधों की पुष्टि होने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, तख्तापलट के असफल प्रयास के बाद से करीब 1,30,000 लोक सेवकों को निलंबित किया जा चुका है।

पिछले सप्ताह न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने पुष्टि की थी कि 70,000 लोगों को निलंबित किया गया है और 35,000 अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

बोजदाग ने कहा कि तख्तापलट के प्रयास में शामिल दोषियों की पहचान के लिए न्यायिक जांच के तहत ये कदम उठाए गए हैं।

तुर्की के मंत्रिमंडल ने देश में 20 जुलाई से लागू आपातकाल को सोमवार को और 90 दिन बढ़ाने का फैसला किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493