अंकारा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की तट पर एजियन सागर में मंगलवार पूर्वाह्न एक नौका के पलट जाने से कम से कम 11 शरणार्थी डूब गए।
समाचार एजेंसी सिंहुआ के मुताबिक, बालिकेसिर प्रांत में कम से कम नौ शरणार्थियों के शव बह गए।
रपट के अनुसार, कुल 22 प्रवासी ग्रीस के लेसबॉस द्वीप को पार करने का प्रयास कर रहे थे।
रपट के मुताबिक, तुर्की के तट रक्षक अन्य प्रवासियों को खोजने और बचाने के अभियान चला रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय प्रवजन संगठन के मुताबिक, युद्धग्रस्त सीरिया से तुर्की के रास्ते यूनानी द्वीप के लिए भाग रहे 3,000 से अधिक शरणार्थियों की अबतक मृत्यु हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 2015 में कथित तौर पर यूनानी द्वीप पर 600,000 से अधिक शरणार्थी पहुंच चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath