तुर्की तट पर एजियन सागर में नौका डूबी, 11 शरणार्थी मरे

अंकारा, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की तट पर एजियन सागर में मंगलवार को एक नौका के पलटने से उसपर सवार कम से कम 11 शरणार्थी डूब गए, जबकि सात अन्य को बचा लिया गया।

समाचार एजेंसी सिंहुआ के मुताबिक, नौका विदेशी शरणार्थियों को लेकर जा रही थी, तभी यह अयदिन प्रांत में कुसादासी शहर के एजियन कुसादासी खाड़ी में पलट गई।

रपट के मुताबिक, तुर्की के सुरक्षाकर्मियों ने शरणार्थियों को बचाया और हेलीकॉप्टरों की मदद से अन्य लोगों को पानी से बाहर निकालने का काम जारी है।

तुर्की के तट रक्षक ने कहा कि इस साल अकेले तुर्की तट से 80,000 शरणार्थियों को बचाया गया है, जबकि तुर्की से यूनानी द्वीप के रास्ते पर ही 3,000 से अधिक की मृत्यु हो गई।

कथित तौर पर इस साल अब तक यूनानी द्वीप पर 600,000 से अधिक शरणार्थी पहुंचे हैं, इससे यूरोपीय संघ चिंतित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493