तुर्की ने इराक में 30 आतंकवादियों को मार गिराया

अंकारा, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एडरेगन ने मंगलवार को बताया कि तुर्की सेना ने सीमा पार कार्रवाई करते हुए उत्तरी इराक में प्रतिबंधित कुर्दिश वर्कर पार्टी (पीकेके) के 30 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है।

एडरेगन ने कहा, “हम रुकेंगे नहीं बल्कि जारी रखेंगे (सैन्य कार्रवाई)।” उन्होंने कहा कि जुलाई से अब तक तुर्की की सेना ने देश में और देश के बाहर पीकेके के 2000 सदस्यों को मार गिराया है।

निजी समाचार एजेंसी दोगान के अनुसार, अदाना प्रांत के गर्वनर मुस्तफा बाइयुक ने बताया कि सोमवार को अदाना में बंदूक से किए गए हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए।

बाइयुक ने बताया कि पीकेके के संदिग्धों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ा गया है।

बीते हफ्ते सिरनाक प्रांत में संघर्ष में पीकेके के 34 आतंकवादी मारे गए थे। दो सैनिकों की भी मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493