तुर्की ने रूस के सैन्य विमान हादसे पर शोक जताया

रूस का सैन्य विमान रविवार को काले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 91 लोग सवार थे।

इसीक ने जारी बयान में कहा, “मुझे बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि रूस के रक्षा मंत्रालय का सोच्ची से लटाकिया जा रहा विमान टीयू-54 काले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई है।”

उन्होंने पीड़ित परिवारों और रूस के लोगों के समक्ष संवेदना प्रकट की।

गौरतलब है कि रूस का सैन्य विमान टीयू-154 सोच्चि से उड़ान भरने के कुछ देर बाद रडार से गायब हो गया था। इस विमान में चालक दल के आठ सदस्यों के अलावा नौ पत्रकार, रेड आर्मी कॉयर के संगीतकार भी थे।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि करते हुए कहा कि टीयू-154 विमान का मलाब काले सागर से बरामद किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, इस दुर्घटना में किसी के भी जीवित बचने का कोई संकेत नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493