तुर्की ने सीरियाई सीमा पर रूसी लड़ाकू विमान मार गिराया (लीड-1)

समाचार पत्र ‘हुर्रियत डेली न्यूज’ की रपट के मुताबिक दो एफ-16 तुर्की विमानों ने पहले रूसी विमान को चेतावनी दी। इस पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने पर रूसी विमान को मार गिराया गया। यह लड़ाकू विमान सीरिया सीमा के पास लताकिया के यमाड़ी गांव में गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो पायलटों को पैराशूट की मदद से नीचे उतरते देखा गया।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि विमान लताकिया प्रांत के पहाड़ों में गिरा।

सीएनएन तुर्क की रपट में बताया गया है कि मार गिराए गए विमान का एक पायलट मारा गया है, जबकि एक अन्य को इलाके में पकड़ लिया गया है।

समाचार एजेंसी दोगान की रपट में बताया गया है कि रूसी हेलीकाप्टर इलाके में पायलटों और विमान के मलबे की तलाश कर रहे हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके विमान ने तुर्की की हवाई सीमा का उल्लंघन नहीं किया था। मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि “पूरी उड़ान के दौरान विमान लगातार सीरिया की हवाई सीमा में था। निगरानी डाटा इसे दिखा रहा है।”

तुर्की ने इसके पहले सीरिया और रूस को अपनी हवाई सीमा के उल्लंघन के प्रति चेताया था।

बीते महीने तुर्की ने कहा था कि उसके विमानों ने अपनी हवाई सीमा में रूस के विमान को बीच में पकड़ा था।

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने रूस के राजदूत को बीते हफ्ते तलब कर चेतावनी दी थी कि अगर रूसी वायुसेना ने लताकिया प्रांत में तुर्कमेनी गांवों पर बमबारी को तुरंत नहीं रोका तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493