तुर्की ने 1,700 संदिग्धों को गिरफ्तार किया

इस्तांबुल, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की में पिछले आठ दिनों में आतंकवादी संगठनों से संबंध के संदेह में 1,700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन को आशंका है कि इनके संबंध तुर्की के निर्वासित धर्मगुरु फतुल्लाह गुलेन, कुर्दिश लड़ाकों या आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तुर्की पुलिस के विशेष बलों ने देश में आतंकवादी संगठन माने जाने वाले प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 508 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से 78 को रिमांड पर लिया गया है।

तुर्की के मंत्रालय के मुताबिक, पीकेके के खिलाफ 200 से अधिक छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस एजेंट ने चार लोगों को मार गिराया। पुलिस ने 60 किलोग्राम विस्फोटक, 12 हथगोले और 36 हथियार भी जब्त किए।

प्रशासन ने कथित तौर पर गुलेन के 1,096 समर्थकों को भी हिरासत में लिया। तुर्की प्रशासन ने जुलाई में हुए असफल तख्तापलट के लिए गुलेन पर आरोप लगाए थे।

इसके अलावा, तुर्की पुलिस ने कथित तौर पर आईएस के 78 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें से 12 को रिमांड पर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493