हुर्रियत न्यूज के मुताबिक, यिलदिरिम ने अंकारा में अपनी जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी की एक बैठक में कहा, “इराक, सीरिया, मिस्र तथा सभी क्षेत्रों के अन्य देशों में हमारी लड़ाई के बहुत ज्यादा कारण नहीं हैं, लेकिन संबंधों को आगे बढ़ाने के कई कारण हैं।”
यिलदिरिम ने जोर दिया कि तुर्की ने रूस तथा इजरायल से तनावग्रस्त संबंधों को सामान्य करने के लिए कदम उठाए हैं और अंकारा सभी देशों को मित्र मानता है।
उन्होंने कहा, “हम अपने दोस्तों को बढ़ाना और दुश्मनों को घटाना जारी रखेंगे। हम देश में भी मित्रता को बढ़ाएंगे। हमें बेकार का प्रवचन देने से बचना होगा। अब से हम काले व भूमध्य सागर के चारों ओर बसे देशों के साथ मित्रता बढ़ाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath