अंकारा, 17 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की ने सैन्य तख्तापलट का प्रयास करने वालों द्वारा बंधक बनाए गए अपने तीन शीर्ष कमांडरों के सुरक्षित मुक्त होने की पुष्टि की है।
रक्षा मंत्री फिकरी इसिक ने शनिवार रात बताया कि तीनों शीर्ष कमांडरों को 16 जुलाई को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारे वायुसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और जनरल स्टाफ के दूसरे प्रमुख सुरक्षित हैं। उन्हें एकिन्सी बेस से बंधकों के चंगुल से मुक्त कराया गया। वे ठीक हैं।”
इस बीच, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एरदोगन ने संसद के स्पीकर और विपक्ष की दोनों पार्टियों के नेताओं को शनिवार को फोन कर तख्तापलट का प्रयास करने वालों को समर्थन नहीं देने के लिए धन्यवाद दिया।
राष्ट्रपति ने रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के नेता केमल किलिसदारोग्लु और नेशनल मूवमेंट पार्टी (एनएचपी) के नेता देवलेत बहसेली को फोन किया और उन्हें धन्यवाद दिया।
dharmpath.com dharmpath