तुर्की में इंटरनेट पर टिप्पणी को लेकर 1600 से ज्यादा गिरफ्तार

इस्तांबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अधिकारियों ने बीते छह महीनों में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर 1,600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंत्रालय से जारी एक बयान के अनुसार, बंदियों पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को उकसाने, घृणा फैलाने, आतंकवादी संगठनों की प्रशंसा, मानहानि या क्षेत्रीय एकता और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ राय देने का आरोप लगाया गया है।

बयान में कहा गया है कि बीते छह महीनों में 3,710 लोगों को जांच के लिए लाया गया। इसमें 1656 लोगों को रिमांड पर भेजा गया और अन्य 1,203 लोगों को पैरोल पर रिहा किया गया। साथ ही 84 लोगों को अस्थायी रूप से नजरबंद किया गया और 767 लोगों को बिना आरोप के रिहा कर दिया गया।

बयान के अनुसार, तुर्की अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाया है, जिससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई बेहतर परिणाम मिले।

हालांकि हाल के वर्षो में ट्विटर पर राय जाहिर करने को लेकर कई अदालती फैसले आए। तुर्की में बीते दो सप्ताह में दो आत्मघाती हमलों के बाद गिरफ्तारियों में बढ़ोतरी हुई है। इन हमलों की जिम्मेदारी का दावा कुर्दिस्तान फ्रीडम फाल्कंस ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493