तुर्की के समाचार पत्र ‘हुर्रियत डेली’ की रपट के मुताबिक, कई एंबुलेंस और सुरक्षा दस्तों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।
बम से लदी एक कार पुलिस मुख्यालय के प्रवेश द्वार से गुजरने के दौरान विस्फोट हो गई। इस विस्फोट में कुछ आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
इस घटना से एक दिन पहले मंगलवार को इस्तांबुल के फातिह जिले में पुलिस शटल बस के पास विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट हो गया था। पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमले में सात पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गई। इस विस्फोट में 36 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath