अंकारा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की के अंकारा शहर में करीब 10 से 12 लोग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एटीएसओ) के पास एक पार्किं ग में हुए विस्फोट में घायल हो गए। शहर के मेयर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने स्थानीय मीडिया में मेयर मेंडेर्स टुरेल के बयान के हवाले से कहा, “दस से 12 लोग मामूली रूप से टूटे कांच से घायल हो गए, उनके जीवन पर कोई खतरा नहीं है। पुलिस विस्फोट के कारणों का पता लगा रही है।”
स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस दलों और एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेज दिया गया है, जहां 05.50 जीएमटी पर एक कार में कथित तौर विस्फोट की सूचना थी, लेकिन हताहतों की संख्या का पता नहीं चल सका है।
मेयर ने इस बात की पुष्टि की दिन में वहां टुरेल का एटीएसओ के साथ एक समारोह का आयोजन किया जाना था। उन्होंने कहा कि समारोह योजना के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
टुरेल ने कहा कि विस्फोट शहर के बाहर एक कम आबादी वाले क्षेत्र में हुई, इसे देखते हुए यह एक आतंकी हमले जैसा नहीं लग रहा है, लेकिन सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath