तुर्की में गूगल के खिलाफ स्पर्धारोधी जांच शुरू

न्यूयार्क, 7 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल को तुर्की में नियामकों की जांच का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम की स्पर्धारोधी जांच की जा रही है।

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के रूसी प्रतिद्वंदी यानडेक्स द्वारा की गई शिकायत पर यह जांच शुरू की गई है। इसमें यह जांच की जा रही है कि क्या दिग्गज कंपनी ने देश के स्पर्धारोधी कानूनों की अवहेलना की है।

गूगल पर आरोप है कि एंड्रायड के साथ दिए जाने वाले सॉफ्टवेयर के बंडल प्रतिद्वंदी कंपनियों के खिलाफ गूगल को अनुचित लाभ पहुंचाते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि तुर्की में गूगल के खिलाफ जांच इस कंपनी के खिलाफ नवीनतम कानूनी जांच है। इससे पहले कंपनी यूरोप में भी तीन अलग-अलग प्रतिस्पर्धारोधी आरोपों का सामना कर रही है। इसके अलावा रूस में कंपनी को प्रतिस्पर्धारोधी आरोपों में दोषी करार दिया गया है।

तुर्की के अधिकारियों की जांच यूरोपीय आयोग द्वारा की गई एक जांच के समान है, जो एंड्रॉइड के साथ गूगल की प्रमुख स्थिति के कथित दुरुपयोग से जुड़ी है। दुनिया भर में 75 फीसदी स्मार्टफोन एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलते हैं।

वहीं, गूगल ने इन दावों को खारिज कर दिया है और तर्क दिया है कि यूरोपीय नियामकों ने एंड्रॉइड के विखंडन को ध्यान में नहीं रखा है, क्योंकि डेवलपर्स द्वारा इसे संशोधित किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493