सरकारी समाचार एजेंसी ‘एनादोलू’ ने यह जानकारी दी।
अदालत ने दो अज्ञात संदिग्धों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है, जिसके साथ छात्रावास प्रबंधक और अलादाग एड एसोसिएशन का प्रमुख शामिल है।
एक अन्य संदिग्ध को न्यायिक नियंत्रण के तहत रिहा कर दिया गया है और बाकी अन्य तीन संदिग्धों को पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।
पुलिस ने पहले 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इनमें छह पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया।
एक युवा महिला की चार वर्षीय बेटी की इस आग में मौत हो गई थी। अदाना के अलादाग जिले में एक निजी छात्रावास में लगी आग में 10 छात्रों सहित 12 लोग मारे गए थे और अन्य 24 घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath