तुर्की में तख्तापलट के प्रयास के दौरान 290 की मौत

अंकारा, 18 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की के विदेश मंत्री ने रविवार को जारी बयान में कहा कि असफल सैन्य तख्तापलट के दौरान 290 लोगों की मौत हो गई।

बयान के मुताबिक, मृतकों में 190 नागरिक और 100 तख्तापलट साजिशकर्ता हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को तख्तापलट के प्रयास के दौरान 1,400 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

सिन्हुआ के मुताबिक, तख्तापलट की कोशिश में संलिप्तता के लिए अब तक 6,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

बयान के मुताबिक, इस्लामिक धर्मगुरु फतुल्लाह गुलेन को इसका जिम्मेदार ठहराया गया है।

बयान के मुताबिक, “हमारी सरकार आतंकवादी गिरोह और उसके नेता फतुल्लाह गुलेन और उसके साझेदारों के वास्तविक उद्देश्यों को उजागर करने में लगी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493