तुर्की में तख्तापलट के 270 आरोपियों पर मुकदमा

स्थानीय मीडिया ने बताया कि 15 जुलाई को तख्तापलट के प्रयास के बाद इजमिर में इन कथित षड्यंत्रकारियों पर पहला मुकदमा चलाया गया है। इस तख्तापलट में 250 लोग मारे गए थे।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘एनादोलु’ ने बताया कि इन सभी संदिग्धों पर आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने, संवैधानिक आदेश ध्वस्त करने का प्रयास करने और संसद को अपने कर्तव्य का निर्वाह करने से रोकने का आरोप है।

एजेंसी के अनुसार, इजमिर लोक अभियोजक बरकांत काराकाया द्वारा जांच के लिए कुल 1,300 पृष्ठों के आरोप तैयार किए गए थे।

एजेंसी ने बताया कि इन आरोपियों में एजियन सेना कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मेमदुह हकबिलेन सहित सेना के कुछ उच्चस्तरीय अधिकारी भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493