तुर्की में पीकेके के हमले में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत

समाचार एजेंसी डोगन न्यूज के मुताबिक, मार्दिन जिले के नुसायबिन में मंगलवार सुबह पुलिस के एक बख्तरबंद वाहन पर कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

दूसरा हमला मार्दिन के माजिदगी में राजमार्ग पर पुलिस के एक अन्य बख्तरबंद वाहन पर हुआ, जिसमें पीकेके ने रिमोट कंट्रोल से बम में विस्फोट किया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मार्दिन प्रांत में तुर्की सुरक्षा बलों ने पीकेके के आतंकवादियों के खिलाफ नया अभियान चलाया है।

बीते साल जुलाई में सरकार व पीकेके के बीच संघर्ष विराम की समाप्ति के बाद से ही तुर्की के सुरक्षा बल देश के दक्षिण-पूर्वी इलाके में पीकेके के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493