दियारबाकिर प्रांत के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंधित कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के एक कार बम हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद एक क्षतिग्रस्त मकान के गिरने से तीन और लोगों की मौत हो गई।
समाचार पत्र ‘सबाह’ ने कहा कि राइफलों से लैस आतंकवादियों ने एक इमारत के प्रवेश द्वार के सामने पहले एक कार बम में विस्फोट किया और उसके बाद सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।
रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
मृतकों में एक बच्चा और घायल 39 लोगों में छह पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
आतंकवादियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने तत्काल एक व्यापक कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।
dharmpath.com dharmpath