अंकारा, 20 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की के संलीउर्फा प्रांत में बम विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।
यह विस्फोट इराक सीमा के पास सुरक जिले में हुआ।
समाचार पत्र हुर्रियत डेली ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कोबेन के पुनर्निर्माण कार्यो में मदद के लिए फेडरेशन ऑफ सोशलिस्ट यूथ एसोसिएशन के कम से कम 300 सदस्य अमारा सांस्कृतिक केंद्र में रहते थे। यह विस्फोट इस केंद्र के परिसर में हुआ है।
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, “इस घटना को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। रक्तदान की बहुत जरूरत है।”
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचडीपी) की अधिकारी लेला गुवेन का कहना है, “यह बहुत बड़ा नरसंहार है। इसमें आत्मघाती हमलावर की संभावना अधिक है। मृतकों की संख्या के बारे में संदिग्ध जानकारी प्राप्त हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि समूह के सभी लोग मारे गए हैं।”
गुवेन का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
dharmpath.com dharmpath