तुर्की में बम विस्फोट, 2 मरे, 21 घायल

तुर्की के समाचार पत्र ‘हुर्रियत’ की रिपोर्ट के अनुसार, अदाना के गर्वनर महमूत देमिरतस ने कहा कि विस्फोटकों से भरा वाहन उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार पर फटा।

महमूत ने कहा, “ऐसा अंदाजा लगाया गया कि इस हमले को किसी महिला आत्मघाती ने अंजाम दिया है। संदिग्ध की कार की लाइसेंस प्लेट की पहचान कर ली गई है।”

इस विस्फोट से पास खड़े वाहन नष्ट हो गए और सरकारी कार्यालय की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है।

तुर्की के उप प्रधानमंत्री नमान कुरतुलमस ने ट्विटर पर इस हमले की निंदा करते हुए प्रतिबद्धता जताई कि ‘तुर्की आतंकवाद के समक्ष घुटने नहीं टेकेगा।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493