तुर्की में बम विस्फोट, 9 सैनिकों समेत 17 मरे (लीड-1)

अंकारा, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की के हक्कारी प्रांत में आतंकवादियों द्वारा एक कार बम विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। मृतकों में नौ सैनिक और आठ नागरिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने हमले के लिए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेना ने बताया कि क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक हवाई अभियान शुरू किया गया है।

इसी बीच, तुर्की के उप प्रधानमंत्री नुमान कुर्तलमुस ने कहा कि देश आतंकवादी संगठनों के आगे नहीं झुकेगा और हमला करने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अमेरिका, यूरोपीय संघ और तुर्की ने पीकेके को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493