तुर्की में संघर्ष में 16 आतंकवादी ढेर

अंकारा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्वी तुर्की में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके)के 16 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि सिरनाक और दियारबाकिर प्रांत के क्रमश: सिजरे और सुर क्षेत्र में पीकेके के नौ और छह आतंकवादी मारे गए। ये दोनों प्रांत तुर्की के उन इलाकों में से हैं, जिनमें एक माह से अधिक समय तक आतंकवाद-रोधी अभियान व सैन्य कर्फ्यू चले हैं।

बयान में कहा गया कि दिसंबर की शुरुआत से अब तक सिजरे और सुर प्रांत में पीकेके के कुल 627 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

‘डोगान न्यूज एजेंसी’ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, पीकेके के आतंकवादियों ने 30 जनवरी की शाम सिरनाक प्रांत में गांव के एक गार्ड की हत्या कर दी थी।

तुर्की और उत्तरी इराक में पिछले साल दिसंबर की शुरुआत से अब तक संघर्ष में 240 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और पीकेके के हजारों आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493