स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बर्खास्त किए गए सैन्यकर्मियों की पहचान फेतुल्ला संगठन से जुड़े सदस्यों के रूप में हुई है।
अमेरिका में रह रहे मौलवी फेतुल्लाह गुलेन पर 15 जुलाई को देश में तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप है। सेना के बुधवार को प्रकाशित आधिकारिक राजपत्र के मुताबिक, कुल 149 जनरलों और एडमिरल को सेना से हटाया गया है। इसके साथ ही 1,099 कमिशन अधिकारी और 436 गैर कमिशन अधिकारियों को भी बर्खास्त किया गया है।
गेंडामेरी और तटीय रक्षाबल के जहाजों को भी गृह मंत्रालय के अधीन कर लिया गया है। आधिकारिक राजपत्र के मुताबिक, तीन समाचार एजेंसियों, 23 रेडियो स्टेशनों, 16 टीवी चैनलों, 45 समाचार पत्रों, 15 पत्रिकाओं और 29 प्रकाशन संस्थाओं को भी बंद कर दिया गया है।
तुर्की के जनरल स्टाफ ने बुधवार को कहा कि इस सैन्य तख्तापलट में कुल 8,651 सैनिकों ने हिस्सा लिया था, जो देश में कुल सैन्यकर्मियों का 1.5 प्रतिशत है।
dharmpath.com dharmpath