लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। तुर्की की एक अदालत ने दो ब्रिटिश पत्रकारों और उनके अनुवादक पर आतंकवादी संगठन की ओर से काम करने के आरोप लगाए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को ब्रिटेन की समाचार संस्था ‘वाइस न्यूज’ के हवाले से बताया कि वाइस न्यूज के दो ब्रिटिश पत्रकारों जेक हैनराहन और फिलिप पेंडलबरी को पुलिस ने दक्षिण-पूर्व तुर्की के दियारबाकीर से गुरुवार को हिरासत में ले लिया है।
ये तीनों क्षेत्र में पुलिस और कुर्दिश आतंकवादियों के बीच संघर्षो की रिकॉर्डिग कर रहे थे।
पत्रकारों के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किलों के इस्लामिक स्टेट (आईएस) और कुर्दिश आतंकवादियों से कथित संबंधों के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने सभी आरोपों से इंकार कर दिया।
यूरोप में वाइस न्यूज के न्यूज प्रोग्रामिंग विभाग के प्रमुख केविन सटक्लिफ ने अपने बयान में पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए आरोपों को आधारहीन और झूठा करार दिया।
dharmpath.com dharmpath