तुर्की सीमा के बाहर नए लक्ष्य के लिए तैयार : एर्दोगन

इस्तांबुल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा है कि देश की सेना सीमा के बाहर नए लक्ष्यों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह बयान सोमवार को राष्ट्रपति ने सीरिया की सीमा से लगे तुर्की के हेते प्रांत में एक चौकी पर तुर्की सैनिकों से मुलाकात करने के बाद दिया है।

इस्तांबुल में एक उद्धाटन समारोह में एर्दोगन ने कहा, “आप किसी भी समय नए लक्ष्यों के बारे में सुन सकते हैं।”

तुर्की सैनिकों और संबंधित सीरियाई विद्रोहियों द्वारा दो महीनों के अभियान के बाद पिछले माह पश्चिमोत्तर सीरिया के अफरीन जिले पर कब्जा करने के बाद तुर्की नेता ने उत्तरी सीरिया और उत्तरी इराक के बाकी कुर्द क्षेत्रों के खिलाफ सैन्य अभियानों का विस्तार करने की धमकी दी है।

तुर्की ने 20 जनवरी को कुर्दिश सीरियाई क्षेत्र अफरीन कुर्द मिलीशिया, जिसे पीपल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) कहा जाता है और अंकारा इसे आतंकवादी समूह मानता है, के सफाए के लिए ऑलिव ब्रांच नामक अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि अंकारा ने इराकी सरकार को सिंजर में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सलाह दी थी।

उन्होंने कहा, “अगर आप उनसे निपट सकते हैं तो उनके साथ निपटें या फिर हम सिंजर आएंगे और हम इसे करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493