तूफानी बारिश ने धो दी मोदी की नासिक रैली

272545-modi-at-race-courseनासिक (महाराष्ट्र), 5 अक्टूबर – तूफानी हवाओं और चमक-गरज कर बरसे बादलों ने रविवार को महाराष्ट्र के इस टकसालिया शहर में नरेंद्र मोदी की रैली को धोकर रख दिया। राज्य में 15 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए यहां मोदी तूफानी दौरे पर हैं। मोदी को यहां रविवार देर शाम पहुंचना था, लेकिन अचानक ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया और भारी वर्षा के बाद सभास्थल की ओर जाने वाली सड़कें कीचड़ से लथपथ हो गईं और जगह-जगह जल भराव हो गया।

इतना ही नहीं तेज हवाओं ने सभास्थल पर कई कुर्सियां उड़ा दीं और शामियाने के कुछ हिस्से व मंच भी उड़ गए। एक स्थानीय आयोजक ने कहा कि इसके बाद सभा को निरस्त करना मजबूरी हो गई।

अब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले दो दिनों में मोदी को यहां आमंत्रित करने की योजना बना रही है।

रविवार को मोदी ने पूर्वी महराष्ट्र के सांगली, कोल्हापुर और गोंदिया में धुआंधार सभाएं की। उनके प्रचार का यह दूसरा दिन था। नौ दिनों में वे राज्य में 20 से ज्यादा रैलियां करने वाले हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493