सैन जुआन , 21 सितम्बर (आईएएनएस)। प्यूटरे रिको में शक्तिशाली तूफान ‘मारिया’ के दस्तक देने के बाद यहां बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
गवर्नर रिकाडरे रोसेलो ने बुधवार रात को सीएनएन को बताया कि पूरी बिजली प्रणाली ठप हो गई है।
रोसेलो ने कहा, “प्यूटरे लंबे अर्से से मंदी की मार से जूझ रहा है। यह कर्जे में डूबा हुआ है। यहां की पावर ग्रिड भी पुरानी है और काफी कमजोर हो चुकी है।”
उन्होंने कहा, “यह बुनियादी ढांचे को पहुंची क्षति पर निर्भर करता है। मुझे डर है कि तूफान की वजह से काफी क्षति होने वाली है।”
गर्वनर ने सीएनएन को बताया कि तूफान में एक शख्स की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा, “हमारे पास अधिक जानकारी नहीं है। हम संचार के संदर्भ में देश के दक्षिणपूर्व हिस्से से कटे हुए हैं।”
तूफान ‘मारिया’ ने बुधवार को प्यूटरे रिको में दस्तक दी थी। यह अमेरिकी क्षेत्र है, जहां 33 लाख लोग रहते हैं।
तूफान ‘मारिया’ चौथी श्रेणी का तूफान है।
अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) के मुताबिक, मारिया पश्चिमोत्तर की तरफ बढ़ना जारी रखेगा। इसकी रफ्तार में गुरुवार रात तक कमी आने की संभावना है और यह शुक्रवार तक उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेगा।
प्यूटरे रिको, कुलेब्रा और विक्वेस, डोमिनिक रिपब्लिक के काबो एंगानो से प्यूटरे प्लाटा तक, तुर्क एंड कैकोस द्वीपों तक तूफान को लेकर अभी भी अलर्ट बरकरार है।
dharmpath.com dharmpath