‘तू मेरा हीरो’ में हास्य कवि बनेंगे एहसान!

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। जाने-माने हास्य कलाकार एहसान कुरैशी से धारावाहिक ‘तू मेरा हीरो’ में एक हास्य कवि के किरदार के लिए संपर्क किया गया है।

शो से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, निर्माता किसी ऐसे व्यक्ति की खोज में हैं, जो नायक टीटू (प्रियांशु जोरा) के हास्य स्तर से मेल खाता हो।

सूत्र ने बताया, “एहसान एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं और उनसे बातचीत की जा रही है, क्योंकि यह किरदार उन पर जंचेगा। उम्मीद है कि हम अगले सप्ताह से शूटिंग शुरू करेंगे।”

वह 24 दिन की चुनौती का हिस्सा होंगे, जिसका सामना टीटू अपनी पत्नी पंक्षी (सोनिया बलानी) के साथ पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं।

एहसान पहले ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ और ‘बिग बॉस 2’ जैसे कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493