‘तू है मेरा संडे’ 6 अक्टूबर को रिलीज होगी

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मिलिंद धैमादे के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘तू है मेरा संडे’ विश्वभर के सिनेमाघरों में छह अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म के निर्माताओं की ओर से एक बयान में कहा गया है कि फिल्म में बरुण सोबती, शहाना गोस्वामी, मानवी गार्गू, रसिका दुग्गल, विशाल मल्होत्रा, अविनाश तिवारी, जय उपाध्याय, शिवकुमार सुब्रमण्यम और नकुल भल्ला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म की कहानी पांच लोगों द्वारा अपने पसंदीदा खेल फुटबाल को प्रत्येक रविवार खेलने के लिए मुंबई में जगह की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है।

वरुण शाह द्वारा निर्मित ‘तू है मेरा संडे’ 2016 में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट लंदन फिल्म समारोह (बीएफआई) और 2017 में न्यूयार्क इंडियन फिल्म समारोह, सिनेक्यूेस्ट फिल्म समारोह और नैशविले फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जा चुकी है।

धैमदे ने कहा, “जब तक फिल्म उसके दर्शकों तक नहीं पहुंच जाती, तब तक वह केवल एक सपना रहती है। मैं बहुत खुश हूं कि यह अद्भुत यात्रा न केवल मेरे लिए शानदार रही बल्कि वास्तविक रूप में भी सामने आ रही है।”

आखिरी बार ‘रॉक ऑन 2’ में देखी गईं शहाना ने कहा कि फिल्म की कहानी आधुनिक समय के शहर में मध्यम वर्ग के जीवन के बारे में आपको कई तरह की चीजें बताती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493