तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 6 लोग गिरफ्तार

कोलकाता-पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में TMC सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. अभिषेक बनर्जी पर ये हमला तब किया गया जब वह शनिवार, 30 मई की शाम चुनाव के बाद हुई में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे. अभिषेक बनर्जी के साथ हुए दुर्व्यवहार से राज्य की सियासत भी गर्म हो गई. अब पुलिस ने जिन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है उनमें से कुछ लोग तृणमूल कांग्रेस के ही पुराने कार्यकर्ता निकले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये लोग पहले तृणमूल में थे लेकिन चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी में शामिल हो गए.

पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और घटना के समय मौके पर मौजूद थे. इनमें से पांच की पहचान आकाश गायेन, काजल, तपन माइती, देबाशीष और जॉय सेनगुप्ता (निर्मल्या सेनगुप्ता) के रूप में हुई है.

अभी पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की घटना ठंडी भी नहीं पड़ी थी तब तक तृणमूल कांग्रेस के एक और सांसद पर हमले की खबर आ गई. अब सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित रूप से हमला हुआ है. कल्याण बनर्जी पर हमला तब हुआ जब वह चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे. आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर मारपीट की. प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी का रास्ता रोकते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493