तेंदुलकर, कुंबले युवा क्रिकेट खिलाड़ी के निधन शोकाकुल

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सचिन तेंदुलकर सहित अनिल कुंबले ने बंगाल के पूर्व-19 कप्तान अंकित केसरी के निधन पर शोक जताया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। एक स्थानीय मैच के दौरान गंभीर रूप से चेटिल हुए अंकित का निधन सोमवार तड़के एक निजी नर्सिग होम में हुआ।

तेंदुलकर ने ट्विटर के जरिए अपने दुख का इजहार करते हुए लिखा, “अंकित के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भगवान अंकित के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे।”

अंकित शुक्रवार को एक मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए अपने साथी खिलाड़ी से टकरा गए थे और उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

कुंबले ने भी ट्वीट कर अंकित को श्रद्धांजलि दी। कुंबले ने लिखा, “अंकित जैसे युवा खिलाड़ी के मौत की खबर बेहद दुखद समाचार है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।”

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के कोषाध्यक्ष विश्वरूप डे के अनुसार ईस्ट बंगाल टीम के 20 वर्षीय खिलाड़ी अंकित को शुक्रवार को भवानीपुर के खिलाफ एक मैच में क्षेत्ररक्षण करने के दौरान चोट लगी थी।

चोट लगने के बाद अंकित बेहोश हो गए। उन्हें साथी खिलाड़ी शिवसागर सिंह ने सांस देकर होश में लाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया। यह मैच जाधवपुर विश्वविद्यालय स्टेडियम में खेला जा रहा था।

सीएबी के एक अधिकारी के अनुसार सलामी बल्लेबाज के तौर खेलने वाले अंकित इस साल अंडर-23 बंगाल टीम के लिए भी चुने गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493