तेंदुलकर ने अपनी फिल्म के लिए सुझाव मांगे

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने प्रशंसकों से उनके जीवन पर बनने वाली डॉक्यूमेंटरी फीचर फिल्म का नाम सुझाने के लिए कहा है।

तेंदुलकर ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरे जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंटरी फीचर फिल्म की घोषणा करके गौरवान्वित हूं..आप सबको इसमें शामिल करना चाहूंगा। मुझे सुझाव दीजिए कि इस फिल्म का क्या नाम होना चाहिए। मुझे अपनी राय भेजें।”

यही नहीं उन्होंने सबसे अच्छा नाम सुझाने वाले को दावत देने का भी वादा किया है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर ने लिखा, “मेरी फिल्म के लिए सबसे बेहतरीन नाम सुझाने वाले के लिए मेरे पास कुछ बहुत खास है। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।”

फिल्म का निर्देशन लंदन के लेखक-फिल्मकार जेम्स अर्सकाइन करेंगे। इसमें तेंदुलकर खुद भी नजर आएंगे। ऐसा दावा किया गया है कि इस फिल्म में तेंदुलकर के बारे में ऐसे तथ्य और फुटेज होंगे, जो पहली कभी देखे या सुने नहीं गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493