तेजस्विनी के घर आई नन्हीं परी

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे और उनके पति पंकज सारस्वत एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

तेजस्विनी की भांजी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने यह खुलासा किया।

तेजस्विनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘अग्ली’ में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आई थीं। उन्होंने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया।

श्रद्धा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “कल (शुक्रवार) का दिन एक यादगार दिन था। मेरी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरी एक प्यारी बिटिया की मां बनीं।”

श्रद्धा ने आगे लिखा, “मेरी नन्ही सी बहन आई है। पूरा परिवार खुशी से पागल है। मैं जल्द ही उसकी तस्वीर साझा करूंगी।”

श्रद्धा, तेजस्विनी की बहन शिवांगी कोल्हापुरे और अभिनेता शक्ति कपूर की संतान हैं।

श्रद्धा शनिवार को आयोजित फिल्म फेयर अवॉर्ड में प्रस्तुति देने वाली हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बताइए, कौन पहली बार फिल्म फेयर में आज पहली बार प्रस्तुति देने वाला है.. वो मैं हूं। बेहद उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493