बार्सिलोना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक ने कहा है कि टीम के स्टार अर्जेटीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेसी अपेक्षा से कहीं तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
एनरिक ने हालांकि मेसी की मैदान में वापसी के बारे में कोई समयसीमा नहीं दी।
मेसी को उम्मीद है कि वह 21 नवंबर को रियल मेड्रिड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिट हो जाएंगे।
स्पेनिश ला लीगा में लेस पाल्मास के साथन 26 सितम्बर को हुए मुकाबले के दौरान मेसी के बाएं घुटने का लिगामेंट क्षतिग्रस्त हो गया था।
मेसी की हालिया चिकित्सकीय रिपोर्ट से हालांकि पता चला है कि वह मेड्रिड के खिलाफ होने वाले मैच तक शायद पूरी तरह फिट न हो सकें।
वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, एनरीक ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath