‘तेरा इंतजार’ के लिए सनी, अरबाज ने शुरू की शूटिंग

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन और अभिनेता अरबाज खान ने आगामी फिल्म ‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वे पहली बार साथ दिखाई देंगे।

नवोदित राजीव वालिया द्वारा निर्देशित फिल्म संगीत रोमांस के रूप में चिह्न्ति है।

सनी लियोन ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म के सेट से अपनी और अरबाज की तस्वीर साझा की।

सनी लियोन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “हमारी फिल्म का पहला दिन। अरबाज खान।”

अरबाज ने यही तस्वीर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा की।

‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग कथित तौर पर कच्छ के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर भी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493