तेलंगाना:CM रेवंत रेड्डी ने क्रिसमस को लेकर विवादित बयान

हैदराबाद – तेलंगाना में क्रिसमस समारोह को लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के एक बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में आयोजित सरकारी क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. उनके बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है. मामला धार्मिक भावनाओं और राजनीति को जोड़ने से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं.

क्रिसमस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि आज अगर तेलंगाना में लोग क्रिसमस मना पा रहे हैं, तो इसके पीछे कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बड़ी भूमिका और उनका बलिदान है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के योगदान के कारण ही राज्य में ऐसे आयोजन संभव हो पाए हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिसंबर का महीना तेलंगाना के लिए खास है, क्योंकि इसी महीने सोनिया गांधी का जन्मदिन आता है और इसी महीने राज्य का गठन भी हुआ था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493