हैदराबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने मंगलवार यहां एक गैर सरकारी संगठन द्वारा आयोजित धन एकत्रित करने वाले कार्यक्रम के लिए ऑटो रिक्शा चलाया।
अखिल ने सात साल के बच्चे के लिए धन जुटाने के लिए ऑटो रिक्शा चलाया। वह लंबे समय से किडनी के रोग से पीड़ित है।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अखिल को शहर में ऑटो चलाते देख दर्शक हैरान थे। उन्होंने यात्रियों के साथ चक्कर लगाए और बच्चे के लिए आयोजित कार्यक्रम में बच्चे के परिवार को पैसे दान दिए।”
अभिनेता की एक झलक पाने के लिए कई प्रशंसक जमा हो गए, उन्होंने पिछले साल से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा है।
अखिल, तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं।
dharmpath.com dharmpath