तेलुगू फिल्मों में वापसी कर रहे हैं मोहनलाल

चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मलयाली फिल्म जगत के सुपरस्टार मोहनलाल दो दशकों बाद तेलुगू सिनेमा की ओर रुख कर रहे हैं।

वह अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘नुव्वे न प्रणामणि’ में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इस फिल्म में अभिनेता सूरज और अभिनेत्री कविता राधेश्याम भी मुख्य भूमिका में होंगे।

कविता ने आईएएनएस से कहा, “यह ऐक्शन और ड्रामा से भरपूर एक ग्रामीण प्रेम कहानी है। मोहनलाल सर एक पुलिसकर्मी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मानजनक है।”

सुरेश वंशी द्वारा निर्देशित फिल्म में अली जय प्रकाश रेड्डी भी नजर आएंगे।

मोहनलाल ने आखिरी तेलुगू फिल्म 1994 में की थी।

उन्होंने तब अतिथि भूमिका निभाई थी, जिसे मलयाली निर्देशक प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493