तेवेज ने युवेंतस का साथ छोड़ा, बोका जूनियर्स के लिए खेलेंगे

ब्यूनस आयर्स, 27 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी कार्लोस तेवेज ने इटली के फुटबाल क्लब युवेंतस का साथ छोड़ दिया है। अब वह अपने बचपन के क्लब बोका जूनियर्स के लिए खेलेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 31 साल के तेवेज ने 2001 में बोका जूनियर्स के साथ ही अपना करियर शुरू किया था। वह चार साल तक इस क्लब के लिए खेल और 110 मैचों में कुल 38 गोल किए।

वर्ष 2005 में तेवेज ने कोरिंथियंस का रुख किाय और फिर 2006 में वेस्ट हैम युनाइटेड के लिए खेले। इसके बाद वह 2007 से 2009 तक मैनचेस्टर युनाइटेड और फिर 2009 से 2013 तक मैनचेस्टर सिटी के लिए खेले।

2013 में तेवेज ने तुरीन के क्लब युवेंतस के साथ करार किया। इस क्लब के लिए उन्होंने 20 से अधिक गोल किए। उनका नाम लीवरपूल, एटलेटिको मेड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन के साथ जोड़ा जा रहा था।

तेवेज ने अर्जेटीना के लिए 70 से अधिक मैच खेले हैं। वह 2004 में ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493