तेहरान, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को एक मेट्रो सुरंग ढहने से चार श्रमिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना के हवाले से बताया कि मृतकों में तीन ईरानी और एक अफगान नागरिक शामिल हैं। वे कियानशहर मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य में जुटे थे, जब यह हादसा हुआ।
तेहरान की रेड क्रेसेंट सोसाइटी के अधिकारी मुर्तजा मुरादीपुर ने अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईएसएनए’ को बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयनुसार शाम 5.45 बजे घटी। इस घटना में छह अन्य घायल भी हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच चल रही है और इसका खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath