तेहरान में वायु प्रदूषण से स्कूल बंद

तेहरान, 15 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ईरान की राजधानी तेहरान में भारी वायु प्रदूषण के कारण किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूल लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रहेंगे।

तेहरान, 15 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ईरान की राजधानी तेहरान में भारी वायु प्रदूषण के कारण किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूल लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रहेंगे।

‘प्रेस टीवी’ ने सोमवार को सूचना दी।

तेहरान प्रांत की एयर पॉल्यूशन एक्सिजेंसी कमेटी ने सोमवार को एक बैठक में राजधानी सहित तेहरान प्रांत के अधिकांश शहरों में दूसरे दिन मंगलवार को भी किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया।

1.2 करोड़ से अधिक आबादी वाले तेहरान में वायु प्रदूषण सुरक्षित स्तर से तीन गुना अधिक है।

समिति ने तेहरान में कारों की आवाजाही पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है और लोगों को पार्को व हरित स्थानों में सामूहिक गतिविधियों में भाग लेने से मना किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493