तेहरान हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हुई (लीड-1)

तेहरान, 8 जून (आईएएनएस)। ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को हुए दोहरे आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। गुरुवार को आधिकारिक तौर पर जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने फॉरेंसिक मेडिसिन ऑर्गनाइजेशन के निदेशक अहमद शोजई के हवाले से कहा कि 13 शवों की पहचान की गई है।

बुधवार को आई खबरों में मरने वालों की संख्या 12 तथा घायलों की संख्या 52 बताई गई थी, जिनमें से कुछ की मौत अस्पताल में हुई।

आपात सेवाओं ने कहा कि घायल 15 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि बाकी अस्पताल में हैं। कुछ घायलों को इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में रखा गया है।

ईरान में बुधवार को संसद की इमारत तथा दिवंगत क्रांतिकारी नेता अयातुल्लाह खोमैनी के मकबरे पर आतंकवादियों ने हमला किया था।

हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493