तैराकी : ओलिविएरा ने 200 मी. फ्रीस्टाइल में बनाया रिकार्ड

रियो डी जेनेरियो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की फ्रीस्टाइल तैराक लारिसा ओलिविएरा ने 200 मीटर स्पर्धा में दक्षिण अमेरिका की तरफ से रिकार्ड कायम करते हुए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओलिविएरा ने रविवार को 1.57.37 मिनट में इस दूरी को तय कर उनकी ही टीम की मैनुएल ल्यरियो के 1.58.03 मिनट के रिकार्ड को ध्वस्त किया।

ओलिविएरा ने इस पर कहा, “मैं अभी तक आश्चर्यचकित हूं। मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं।”

ब्राजील के आठ तैराकों ने अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रविवार को लियोनाडरे डी डेयुल ने 1:55.44 मिनट में दूरी तय कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह विश्व में पांचवां सबसे तेज समय था।

इसी स्पर्धा में काइओ मार्सिओ एलमेडा ने अपने चौथे ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493